Birth Certificate Apply Process : अगर आपके घर में बच्चा हुआ है और आप उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में सही जानकारी न मिलने के कारण कई बार हम अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते हैं लेकिन आज के इस लेख में आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पूरी जानकारी दी हुई है जिसे पढ़कर आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।
इस लिए जरुरी होता है एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र – Birth Certificate
अगर आपको किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना है या फिर आपको अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाना है तो ऐसे में आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है इसके अलावा भी अगर आप बच्चों का आधार कार्ड बनवाने हैं तो वहां भी आपको जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।
महिलाओं को मिलता है सरकारी योजनाओं का लाभ
महिलाओं को मिलने वाली मातृ वंदना योजना में भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उपयोगी होता है अगर आप सही समय पर सही तरीके से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाते हैं तो आने वाले समय में आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और बच्चों के लिए मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाते हैं।
आर्टिकल का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
लाभार्थी | बच्चे |
आर्टिकल का प्रकार | Birth Certificate Apply Process |
आधिकारिक वेबसाइट | MP E Nagarpalika |
इस तरह से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है जन्म प्रमाण पत्र
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको एमपी नगर पालिका की वेबसाइट पर जाना होता है जहां से हम आसानी से जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको एमपी नगर पालिका की वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर आपको जन्म प्रमाण पत्र का विकल्प मिल जाता है।
- अगले स्टेप में आपको एक फॉर्म भरना होता है जहां पर आपको जन्म के 1 महीने के भीतर की जानकारी देनी होती है।
- इसके बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र सबमिट हो जाता है और 1 महीने के भीतर बनाकर आपको मिल जाता है।
पंचायत में जाकर भी बनवा सकते है जन्म प्रमाण पत्र
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं तो इसके लिए आप ऑफलाइन तरीका भी अपना सकते हैं जिसमें आपको सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत में जाकर रोजगार सहायक या पंचायत सरपंच को आवेदन देना होता है जो कि आपको 24 घंटे के अंदर ही जन्म प्रमाण पत्र बना कर दे देते हैं।
इस नंबर पर कर सकते है सिकायत
अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है या फिर आपको कोई शिकायत दर्ज करनी है तो आप केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 18002335522 पर कॉल कर सकते हैं और यहां से सहायता ले सकते हैं।
Also Read:-
योजना की पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000, इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
सरकार गरीबों को बिना ब्याज के 50,000 रूपए का लोन देगी, ऐसे आवेदन करें
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Follow Google News | Click Here |
HOME PAGE | Click Here |