Ladli Behna Awas Yojana: योजना की पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000, इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ, देखे पूरी जानकारी

Ladli Behna Awas Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली ऐसी महिलाएं जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है या फिर जो परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, उन सभी परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की आर्थिक सहायता राशि विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी की जाएगी।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

योजना की पहली किस्त में लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार दूसरी किस्त में फिर से ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। आखिर में योजना की शेष राशि तीसरी किस्त के दौरान जारी कर दी जाएगी। यह पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

Ladli Behna Awas Yojana Overview

विशेषताविवरण
उद्देश्यआवासहीन या झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को पक्का घर उपलब्ध कराना
शुरूआत8 मार्च 2023
कार्यान्वयनमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी* आवासहीन महिलाएं * झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं
आर्थिक सहायता1,30,000 रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा पहली किस्त का लाभ

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रताओं का पालन करने वाली महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त का भुगतान करेगी। अगर आप इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित जरूरी पात्रताओं का पालन करती हैं, तो आप योजना की पहली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकती हैं।

Ladli Behna Awas Yojana के लिए जरुरी पात्रता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के लिए निर्धारित जरुरी पात्रता इस प्रकार है-

  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पहले से पक्का घर का मालिक नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता होना चाहिए।

Ladli Behna Awas Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

लाडली बहना आवास योजना का आवेदन फॉर्म जमा करने में लगने वाले सभी जरुरी दस्तावेज की सूचि इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे कि बिजली बिल, पानी का बिल, राशन कार्ड)
  • आय प्रमाण पत्र (जैसे कि आयकर रिटर्न, वेतन पर्ची)
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • आवासहीन होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Ladli Behna Awas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “होम” पेज पर “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके जमा करे।
  5. आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल सकते है।

इस प्रकार Ladli Behna Awas Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकता है।

Also Read:-

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here

Leave a Comment